फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरसिंहपुर गांव निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह (40) शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे कुचल दिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी राकेश कुमार (45) शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान अन्नावां बाजार के निकट ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर निवासी सुखीराम (65) शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर निवासी सर्वेश कुमार (40) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर लौटते समय गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उधर, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी सावित्री देवी (55) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपुर निवासी रामअवतार (36) शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें