फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के मंचन से मजबूत होती है संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं। उनके बताए आदर्शों पर चलकर हम सभी समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। रामलीला सिर्फ एक मंचन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति और भी मजबूत होती है। यह बातें बुधवार देर शाम टांडा तहसील अन्तर्गत गोकुलापुर में रामलीला का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कही।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला मंचन करने के अलावा इसमें दी जाने वाली जानकारियों को आत्मसात करना होगा। भगवान राम के बताए आदर्शों पर चलना होगा। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को भी रामलीला के मंचन के दौरान लेकर आएं। ऐसा करने से उन्हें विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। साथ ही धर्म की ओर रूझान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन भारतीय संस्कृति को और भी मजबूत करती है। इस दौरान लवकुश, भोलेनाथ, रामजीत, भगेलू वर्मा, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें