फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से पीट पत्नी को मार डाला

Sun, 08 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
थाना अंतर्गत नथमलपुर हेठरिया गांव में शनिवार रात नशे में धुत युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल गंभीर रूप से जख्मी महिला को सीएचसी जहांगीरगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि युवक अक्सर शराब पीकर पत्नी की पिटाई किया करता था। शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे नथमलपुर हेठरिया गांव निवासी जितेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा।

किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी गायत्री उर्फ गेना देवी (34) से विवाद हो गया। इस पर उसने पहले हाथ-पैर से, फिर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार पत्नी के सिर व गर्दन पर किया। इससे गायत्री लहूलुहान हो गई। गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन


गायत्री खून से लथपथ भूमि पर पड़ी तड़प रही थी जबकि उसका पति हाथ में डंडा लिए उसके करीब ही खड़ा था। ग्रामीणों को मौके पर जुटते देख युवक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

साथ ही गंभीर रूप से घायल गायत्री को सीएचसी जहांगीरगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों व गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी बीच जानकारी होने पर महिला के मायके आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत तपसा गांव से उसका बड़ा भाई रामनिवास गांव के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचा। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर उसके पति जितेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, महिला के भाई ने बताया कि जितेंद्र शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में उसकी बहन की पिटाई किया करता था। इसके लिए कई बार उसे डराया-धमकाया भी लेकिन वह नहीं माना।

महिला की एक 13 वर्ष की पुत्री और नौ वर्ष का पुत्र है। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी की समझ में नहीं आ रहा कि किस प्रकार से दोनों बच्चों को ढांढस बंधाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें