फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Thu, 18 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस गुरुवार को जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टांडा कोतवाली के इस्माइलपुर बेलदहा गांव के पास नाले के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने गुरुवार को सराफा व्यवसायी शीतला प्रसाद सोनी (50) का शव बरामद किया है। व्यवसायी के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके गले पर काला निशान समेत शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। सराफा व्यवसायी के कत्ल की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि शीतला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह इस्माइलपुर बेलदहा के कुछ ग्रामीणों ने सरयू नदी से 500 मीटर की दूरी पर नाले के किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना दी।

सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल से शव बरामद कर लिया। पुलिस की मानें तो व्यवसायी के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके गले पर काला निशान समेत शरीर पर कई चोट के निशान हैं। व्यवसायी की हत्या की खबर से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


अकबरपुर के शहजादपुर निवासी परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त शीतला प्रसाद सोनी के रूप में की। पुलिस का कहना है कि शीतला का शहजादपुर में घनश्याम ज्वैलर्स नाम से सराफा की दुकान है। वह एक दिन पूर्व दवा लेने के लिए लखनऊ के लिए निकला था। उन्हें गुरुवार को वापस घर आना था।

परिवारीजनों का कहना है कि शीतला की गला दबाकर हत्या कर शव इस्माइलपुर बेलदहा गांव के पास नाले के किनारे झाड़ियों में फेंका गया है। शीर पर मिले चोट के निशान से साफ है कि हत्या से पूर्व उसकी पिटाई भी की गई है। या फिर बचाव में संघर्ष के दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान लगे हैं।

एसओ बेचू सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि मौके पर बाइक के टायर के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि व्यवसायी की हत्या कहीं और की गई और शव लाकर यहां फेंक दिया गया। सराफा व्यवसायी की लाश नग्न मिलने की वजह से पुलिस के शक की सुई आशनाई में हत्या पर टिक रही है। पुलिस इसकी गहराई से पड़ताल कर रही है।

पुलिस की मानें तो घटना स्थल पर मृतक के शरीर पर एक भी कपड़े, जूते व अन्य कोई सामग्री नहीं मिला है जिससे साफ है कि व्यवसायी की हत्या कहीं ऐसे स्थान पर किया गया। जहां वह रात्रि विश्राम कर रहे थे। पुलिस व्यवसायी के सेलफोन के लोकेशन से उक्त स्थान को चिह्नित करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस उसके फोन कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है।

इसके अलावा पुलिस पुरानी रंजिश, भूमि विवाद या फिर लूट के इरादे से हत्या की विंदुओं की भी गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा। व्यवसायी की हत्या की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार बार बेहोश हो जा रही। पत्नी का कहना है कि उनके पति लखनऊ दवा लेने गए थे।

वह टांडा कैसे पहुंच गए? यह बात समझ से परे हैं। जबकि उनका बड़ा पुत्र बब्लू समझ नहीं पा रहा कि आखिर उसके सिर पर यह कैसा पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे का कहना है कि शाम साढ़े सात बजे तक उनकी मां से वार्ता हुई। उन्होंने उस समय भिटरिया में पहुंचना बताया था। इसके बाद उनका मोबाइल ऑफ हो गया। शीतल सोनी तीन भाई हैं।

उनसे बड़े भाई दुर्गा व छोटे भाई संजय हैं। तीनों अलग अलग रहते हैं और तीनों ही सराफा के व्यवसायी हैं। गांवों का कहना है कि शीतला बहुत गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। ग्रामीणों ने सराफा व्यवसायी के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

एएसपी राहुलराज ने बताया कि सराफा व्यवसायी की मौत की जानकारी मिली है। मौत कैसे हुई है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें