अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से तीन परिवारों का करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार जैतपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब उस समय चीख पुकार मच गई जब लोगों ने दयाराम यादव के छप्परनुमा घर से आग की लपटें उठती देखी। घटना से पूरे गांव में चीख पुकार मच गई।
गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरु किया। आग की विभीषिका इतनी तेज हो गई कि जब तक आग नियंत्रित हो पाती तब तक आग दयाराम, जयराम, नन्हूराम को करीब डेढ़ लाख रुपए की चपत लगा चुकी थी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पहले विद्युत विभाग को दी, और आपूर्ति ठप करायी। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त कर किसी तरह आग को नियंत्रित किया। इस बीच फायर टीम भी गांव पहुंच गई और ग्रामीणों की आग बुझाने में मदद की। आग की इस घटना में भूसा, अनाज, इंजन व विद्युत मोटर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।