फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवांह बाजार के निकट मंगलवार अपराह्न दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पहले सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत मुरवांह निवासी संतराम (60) पुत्र फेरई व बद्रीप्रसाद (45) पुत्र दसई मंगलवार अपराह्न एक ही बाइक से पट्टी जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे बाजार के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।


इससे संतराम व बद्रीप्रसाद के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सम्मनपुर थाना अंतर्गत नरायनपुर गांव निवासी गोलू (18) पुत्र सुरेश व चौधरी (17) पुत्र विजय को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें