फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान में सेंध, नगदी समेत जेवरात पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा दुकान में सेंध, नगदी समेत जेवरात उड़ाया
विज्ञापन


टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली अंतर्गत मोहनगंज चौराहा के पास स्थित बुधवार रात एक सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 12 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण पार कर दिए। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर मोहल्ला निवासी संजय कुमार सोनी पुत्र रामआसरे सोनी की मोहनगंज चौराहा के निकट स्थित उर्मिला मार्केट में सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार सुबह जब वह दुकान का शटर खोलकर अंदर गया, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


कैश बाक्स का ताला भी टूटा हुआ था। इस बीच चोरी की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में व्यवसायी मौके पर एकत्र हो गए। घटना को लेकर उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश पाने को लेकर पुलिस ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने रात्रिगश्त और मजबूत किए जाने की मांग की। इस बीच व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पिंटू जायसवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक पूछताछ की।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित संजय कुमार ने कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर में 12 ह जार रुपये नगदी के साथ ही 1 किग्रा 200 ग्राम चांदी व 36 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने की बात कही गई है। मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें