फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही वृद्धा को जीप ने कुचला, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क पार करने के दौरान जीप की चपेट में आई वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला निवासिनी अनीसुन्निशा (64) पत्नी नफीस सोमवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं जैतपुर थाना अंतर्गत जैतपुर निवासी संदीप (20) रविवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर ले जाया गया। यहां जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अंतर्गत बरियावन बाजार निवासी दिलीप (24) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी जयचंद (50) पुत्र गिरिजाशंकर रविवार देर शाम जलालपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें