फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने महिला को दिया जिले का पहला टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट घोषित करते हुए प्रियंका जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। कुल पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने जिले में पहले टिकट की घोषणा इसके साथ ही कर दी है। इस पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि पार्टी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं मुहिम को मजबूती प्रदान करने का अपना वादा पूरा करते हुए जिले का पहला टिकट महिला के नाम किया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने कांग्रेस की ओर से जिले में टिकट वितरण को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया की जो खबर दो दिन पहले प्रकाशित की थी, उस पर मुहर लग गई है। खबर में बताया गया था कि कांग्रेस पार्टी जिले में टिकट वितरण को लेकर महिलाओं पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। इस बीच गुरुवार को कांग्रेस ने 41 सीटों के लिए प्रत्याशियों की जो नई सूची जारी की, उसमें अकबरपुर सीट से महिला प्रत्याशी को टिकट थमाया गया। पार्टी ने सामान्य अकबरपुर सीट पर प्रियंका जायसवाल को टिकट दिया है। वे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।
बताते चलें कि प्रियंका जायसवाल के पति अमित जायसवाल लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं। वे वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर अकबरपुर से ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। टिकट मिलने से खुश प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है। कहा कि हम सब पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि जिले की महिलाओं को एकजुट होकर कांग्रेस का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें