फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों से निपटने को सभी सीएचसी में बने बर्न वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व के मद्देनजर हादसों से निपटने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सभी नौ सीएचसी पर 4-4 बेड के बर्न वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में संचालित बर्न यूनिट में तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया जाएगा। इसके बाद बुधवार व गुरुवार को 24 घंटे चिकित्सक व स्टॉफ नर्स की तैनाती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जरूरी दवाएं भी सीएचसी व जिला अस्पताल में उपलब्ध कर लिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व को सकुशल निपटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व पर पटाखा दागने के दौरान यदि कोई झुलसता है, तो उसका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक सीएचसी पर बर्न वार्ड तैयार करने का निर्णय लिया है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मौजूदा समय में नौ सीएचसी संचालित हैं। प्रत्येक सीएचसी में 4-4 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही झुलसने से संबंधित सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कर लिए जाने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में स्थापित बर्न यूनिट में तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिला अस्पताल परिसर में 10 बेड का बर्न वार्ड संचालित है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए बर्न यूनिट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बर्न से संबंधित सभी प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध हैं। बर्न यूनिट में तैनात चिकित्सकों व स्टॉफ को निर्देशित किया गया है कि वे बुधवार व गुरुवार को अस्पताल में ही बने रहेंगे। सबकी अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरी
दीपावली पर्व को देखते हुए सभी नौ सीएचसी पर बुधवार व गुरुवार को 24 घंटे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी। उनकी शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। किसी भी प्रकार की मुश्किलों से निपटने के लिए मंगलवार को प्रत्येक सीएचसी पर मॉकड्रिल किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें