फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती समेत पांच को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियारपुर गांव में रंजिश के चलते विपक्षियों ने घर में घुसकर हथियार से हमलाकर दंपती को घायल कर दिया। साथ ही बीचबचाव करने पहुंचे तीन लोगों को भी जमकर पीटा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर एक महिला समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियारपुर गांव में शनिवार की रात विपक्षियोें ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बताया जाता है कि गांव निवासी संजय सिंह व अमित सिंह के बीच रंजिश चल रही है। आरोप है कि रात में अमित के परिवार के लोगों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडे से हमलाकर संजय व उनकी पत्नी सुधा को घायल कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे विजयशंकर सिंह, उदय नरायण व अजय सिंह की भी पिटाई कर दी।
घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार को संजय की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने आरोपी अमित सिंह, प्रवेश कुमार, अंकित सिंह, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, दिनेश सिंह व रेखा के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें