फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा प्रत्याशी घोषित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक रविवार को बसपा कार्यालय पर हुई। पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा निर्देश के अनुसार विधानसभा आलापुर सुरक्षित सीट से केडी गौतम, जनपद सुल्तानपुर के विधानसभा क्षेत्र कादीपुर सुरक्षित सीट से वर्तमान जिला सचिव हीरालाल गौतम को प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि भाजपा और सपा के कुशासन एवं उनकी गलत नीतियों को पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करें। प्रदेश की जनता बसपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। बीते वर्षों में भाजपा व सपा सरकार में बलात्कार, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, एवं कानून व्यवस्था को लेकर जनता ऊब चुकी है।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। नेता विधान परिषद दिनेश चंद्रा ने कहा कि सर्व समाज को संगठन से जोड़ा जाए। मौके पर पूर्व एमएलसी एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, धर्मवीर सिंह, अशोक, दिलीप कुमार विमल, विश्वनाथ पाल, रामगोपाल कोरी, मोहम्मद असद आदि मौजूद रहे। संचालन बसपा जिला अध्यक्ष अरविंद गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें