फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई से गुस्साए ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। खड़ंजा उखाड़े जाने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में सोमवार को सुबह खड़ंजा उखाड़कर फेंकने का विरोध कर रहे युवक की विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान धारदार हथियार का भी प्रयोग किया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीड़ित युवक के साथ कोतवाली पहुंचकर घेराव करते हुए धरना दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। साथ ही पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी रामचंद्र व अन्य लोग रास्ते का खड़ंजा उखाड़कर फेंक रहे थे। इसी बीच सुशील कुमार वहां पहुंचा और उसने खड़ंजा उखाड़े जाने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर विपक्षियों ने अभद्रता शुरू कर दी। सुशील ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। मारपीट में सुशील घायल हो गया।
इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीण पीड़ित को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। साथ ही पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें