फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पवित्र धाम शिवबाबा में हवन पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालय व शिवमंदिर हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। लगभग पूरे दिन शिवालयों व शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में माथा टेककर न सिर्फ मन्नत मांगी, बल्कि पुष्प भी अर्पित किए। इसके साथ ही भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक का भी जगह-जगह आयोजन हुआ। इस बीच महिलाओं व युवतियों ने सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के लिए माने जाने वाले सावन के दूसरे सोमवार को जिले में माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भगवान शिव की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने शिवालयों व शिवमंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव के चरणों में पुष्प अर्पित किए और माथा टेककर मन्नत मांगी। शिव के भक्तों ने शिवालयों व शिवमंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक भी किया। इस दौरान मंदिरों व शिवालयों में बज रहे भगवान शिव की भक्ति से सराबोर गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों व शिवालयों में सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा।
अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा में न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि पूजन-अर्चन के दौरान प्रयास किया गया कि श्रद्धालु मास्क का प्रयोग करें। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर में भी दिनभर पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा टांडा, आलापुर, भीटी व जलालपुर तहसील क्षेत्र में भी स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमंदिरों व शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रमुख शिवमंदिरों व शिवालयों के इर्दगिर्द पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बीच एएसपी संजय राय ने मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित झारखंड धाम में पहुंचकर व्यवस्थाओं क ा जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया जाए। कहा कि कोविड-19 को देखते हुए ही कांवड़ यात्रा को स्थगित किया गया है। ऐसे में पूजन-अर्चन के साथ ही दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक करने के लिए सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को एक बार में मंदिर में अंदर प्रवेश करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें