फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व साफ-सफाई के लिए 602 ग्राम पंचायतों को मिले 19 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय पर्व व त्योहारों से पहले जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले को 19 करोड़ रुपये की राशि शासन से उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन

15वें वित्त के तहत उपलब्ध कराई गई राशि से ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर न सिर्फ साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा बल्कि ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा, साथ ही जरूरत के अनुसार नए हैंडपंप भी लगाए जाएंगे। उधर डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देशित किया है कि गांधी जयंती से पूर्व समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए मौजूदा समय में ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बड़े पैमाने पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिस तरह शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई की जा रही है, उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी न सिर्फ साफ-सफाई, बल्कि इसके प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान को धार देने में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न हो, इसके लिए गत दिवस ही शासन द्वारा जिले को 19 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। 15वें वित्त के तहत शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के खाते में राशि भेज भी दी गई है। गौरतलब है कि जिले में कुल 902 ग्राम पंचायतें हैं।
शासन द्वारा जो रकम ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई है, उससे न सिर्फ संबंधित ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा बल्कि ग्रामीणों को पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
डीपीआरओ कार्यालय के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के जिला समन्वयक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में जहां राष्ट्रीय पर्व है, वहीं कई अन्य प्रमुख त्योहार भी हैं। ऐसे में इन पर्वों से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाना है।
उन्होंने बताया कि उपलब्ध रकम से साफ-सफाई के अलावा जलभराव की समस्या दूर करने के लिए क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त भी कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार नए हैंडपंपों की स्थापना भी की जाएगी।
कटरिया सम्मनपुर के ग्राम प्रधान संजय राजभर ने कहा कि शासन से जो राशि मिली है, उसका प्रयोग पूरी तरह से साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था में किया जा रहा है। गांधी जयंती से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
मीरपुर शेखपुर के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संचारी रोगों से निपटने के लिए न सिर्फ साफ-सफाई कराई जा रही है बल्कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्राम पंचायतों की तस्वीर में काफी सुधार होगा। अंधियरवा के ग्राम प्रधान वेदप्रकाश ने कहा कि जो राशि शासन से मिली है, उसका शत-प्रतिशत प्रयोग साफ-सफाई में किया जाएगा।
मरथुआ सरैया के ग्राम प्रधान अजय पटेल ने कहा कि न सिर्फ खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जा रहा है बल्कि साफ-सफाई भी बड़े पैमाने पर कराई जा रही है। उकरा की प्रधान साधना वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला पंचायतराज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की 902 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल के लिए शासन से 15वें वित्त के तहत 19 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध हुई है। सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देशित किया गया है कि 2 अक्तूबर से पहले शासन की मंशा के अनुरूप न सिर्फ साफ-सफाई कराई जाए बल्कि शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें