फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग मार्ग हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जलालपुर के मंगुराडिला निवासी अरुण कुमार (32) को गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर छावनी निवासी अच्छेलाल (52) पत्नी रामपत्ती (50) को लेकर साइकिल से रिश्तेदारी में जा रहा था। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी बाजार के निकट किसी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं जबकि अच्छेलाल को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर निवासी अमित कुमार (32) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी फूलकुमार (45) गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें