फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मेधावियों को आज दिए जाएंगे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल 22 मेधावियों को 27 दिसंबर को विकास भवन सभागार में समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा। न सिर्फ हर मेधावी को टैबलेट दिया जाएगा, बल्कि 21 हजार रुपये का चेक भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा सशक्तिकरण योजना के तहत मौजूदा समय में प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिले के भी लगभग 90 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिया जाएगा। इस बीच अब शासन ने वर्ष 2020 में हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।
इसके तहत 27 दिसंबर को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल 22 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। एडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल 22 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगी। प्रत्येक मेधावी को न सिर्फ टैबलेट दिया जाएगा, बल्कि 21 हजार रुपये का चेक भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें