फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने तिलहनी फसलों की बोआई करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि बारिश होती है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव फूल वाली फसलों पर पड़ेगा। इससे उपज भी प्रभावित होगी। इस बीच मौसम में हुए बदलाव से ठंड भी बढ़ गई है। लोग जगह-जगह अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह तो धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते अचानक मौसम में बदलाव आ गया। काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। शाम होते-होते ठंड भी बढ़ गई। बारिश होने की आशंका में किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है, तो इसका तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। दरअसल मौजूदा समय में सरसों, आलू व मटर की बोआई हुई है। ऐसे में यदि बारिश होती है, तो इससे फूलों के झड़ने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव उपज पर पड़ेगा।
अकबरपुर के किसान चिंतामणि व अशोक कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मौसम में बदलाव हुआ है, वह अत्यंत चिंताजनक है। बारिश होने की दशा में तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भीटी के किसान राजेंद्र कुमार व जलालपुर के किसान रामबदन ने कहा कि एक तो किसान पहले से ही विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं, उस पर मौसम में आए बदलाव ने और भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उधर अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलतेे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। खराब मौसम होने के चलते बाजारों में समय से पहले ही सन्नाटा पसर गया। लोग जल्दी कार्य निपटाकर अपने घर चले गए। बाजारों में सन्नाटा होने से पहले दुकानें भी पहले बंद हो गईं। इस बीच ठंड बढ़ने से आमजन ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें