फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1865 छात्रों ने परीक्षा से किया किनारा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में 1865 छात्रों ने इम्तिहान छोड़ दिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत व इंटरमीडिएट की चित्रकला में पंजीकृत 20 हजार 601 छात्रों की तुलना में 18 हजार 736 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। न सिर्फ सचल दल, बल्कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। नकल विहीन परीक्षा निपटाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती का ही नतीजा है कि लगभग प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं। मंगलवार को हुई परीक्षा में कुल 1865 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत परीक्षा में पंजीकृत 10 हजार 404 छात्रों की तुलना में 9 हजार 505 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 899 छात्र परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट की चित्रकला विषय परीक्षा में 10 हजार 197 छात्र पंजीकृत थे। 9 हजार 231 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 966 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं थे। ऐसे में मंगलवार को पंजीकृत 20 हजार 601 छात्रों की तुलना में 18 हजार 736 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1865 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन निपटाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी सभी पांच सचल दल जहां परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच करते रहे, तो वहीं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जरूरी निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें