फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : हंडिया में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से महिला की जान गई

Wed, 29 Sep 2021 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में गंगापार के हंडिया इलाके में प्राथमिक विद्यालय टेला की जर्जर चहारदीवारी गिरने से पचास वर्षीय महिला सावित्री देवी की दबकर मौत हो गई। महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए और विद्यालय प्रधानाध्यापक के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और प्रधानाध्यापक को थाने ले गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कायाकल्प योजना के तहत हुआ था, लेकिन जल्द ही बाउंड्रीवाल जर्जर हो गई। इस बारे में प्रधानाध्यापक को अवगत कराया गया था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते सुबह 10 बजे हल्की हवा बहने पर चहारदीवारी ढह गई और उसकी चपेट में आने से सावित्री देवी की मौत हो गई।

मृतका के दो बेटियां हैं। एक बेटी मनोरमा पति रामसहाय के साथ मां के पास रहकर उनकी देखभाल करती है। घटना की सूचना पाकर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक का कहना है कि चहारदीवारी से सटाकर ग्रामीण नाली का पानी बहाते हैं। कई ग्रामीणों को मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। इसके चलते बाउंड्रीवाल कमजोर हो गई थी और गिर गई। मृतका के पति ने मामले में प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दिया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें