कस्बा समेत आसपास के दर्जन भर गांवों की पेयजल आपूर्ति सोरांव पशु अस्पताल के निकट स्थित बोरवेल की मोटर फुंकने से ठप हो गई। जिस वजह से तीन दिनों से लोगों को पानी के लिए परेशाना होना पड़ रहा है।
सोरांव इलाके में लोगों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल निगम ने सोरांव के अकारीपुर गांव के निकट व सोरांव कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय के निकट दो बोरवेल की स्थापना करते हुए सबमर्सिबल पंप लगवाए थे। तीन दिन पहले कस्बे को पानी देने वाला सबमर्सिबल फुंक गया। जिसके चलते सोरांव कस्बा, देवगलपुर, दांदूपुर, सरसा, लाल का पूरा, पिडोरिया समेत दर्जन भर गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। सोरांव कस्बे के रवि कुमार यादव, रिंकू, अमित केसरवानी ने बताया कि तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिस वजह से खासी परेशानी हो रही है।