मदारी गांव में कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाकर जाति और संप्रदाय के नाम पर राजनीति कर रही है। मौके पर समशुल कमर, सुनील पांडेय, हबीबुर्रहमान, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, सूफिया बानो, मो.फारुक, वेद प्रकाश बिंद आदि मौजूद रहे।