चौक में रहने वाली वैष्णवी चतुर्वेदी का चयन एफएच ऐकेन यूनिवर्सिटी (जर्मनी) में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में हुआ है। इस विश्वविद्यालय में इंजीयिरिंग की पढ़ाई के लिए देश भर से 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
पिछले दिनों विश्वविद्यालय की ओर से मुंबई में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें गणित और अंग्रेजी विषय की ऑफलाइन परीक्षा के साथ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी हुआ था। कड़ी परीक्षा में प्रयागराज की वैष्णवी को भी सफलता मिली। वैष्णवी ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई यहां सेंट मैरी कॉन्वेंट से की थी। इसके बाद वह इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए मुंबई चली गईं। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ ही उन्होंने इंजीयनिंग की तैयारी की। वैष्णवी के पिता एफके चतुर्वेदी का आगरा में कारोबार है जबकि मां शोभा चतुर्वेदी प्रयागराज के डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। वैष्णवी का कहना है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस भारत लौटेंगी और जर्मनी में जो भी सीखने को मिलेगा, उस तकनीक के आधार पर देश के लिए काम करेंगी।