फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के 31 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित

Mon, 10 Jun 2019 11:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को प्रवक्ता के 31 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इन पदों पर चयनित सीधी भर्ती के तहत किया गया। इनमें प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के 11 पद, समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के लिए प्रवक्ता इतिहास एवं नागरिक शास्त्र के पांच-पांच और प्रवक्ता अंग्रेजी के 11 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के पदों पर हुई सीधी भर्ती में अंकिता नायक मेरिट में पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा श्रेष्ठताक्रम में सचिन शर्मा, देवेंद्र सिकरवार, संतोष कुमार सिंह, दीपेश शर्मा, रंजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, निकिता गुप्ता, मीनाक्षी रस्तोगी, आशीष पाणि विमल एवं नीरज कुमार पटेल का चयन हुआ है। 

वहीं, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवक्ता इतिहास के पांच पदों पर श्रेष्ठताक्रम में तसलीम जहां सुमन पांडेय, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अजय कुमार एवं गीता देवी, प्रवक्ता नागरिकशास्त्र के पांच पदों पर विनोद कुमार यादव, विनीत कुमार, विकास वर्मा, प्रमोद कुमार यादव, भावना शुक्ला और प्रवक्ता अंग्रेजी के 11 पदों पर सपना, चंद्र प्रकाश शाही, विवेक कुमार सिंह, शिल्पी मिश्रा, राम अवध प्रजापति, विमल यादव, प्रभात कुमार, ओम प्रकाश रत्नाकर, राकेश बाबू एवं राज नारायण का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें