फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

upsessb : पीजीटी-2021 के शेष 11 विषयों का साक्षात्कार 21 से 30 अक्तूबर तक

Sun, 10 Oct 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार रात पीजीटी-2021 के शेष 11 विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। परिणाम जारी होने के एक दिन बाद शनिवार को साक्षात्कार की तिथि भी घोषित कर दी। इनका इंटरव्यू 21 से 30 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन


चयन बोर्ड ने शुक्रवार को पीजीटी के जिन शेष 11 विषयों का परिणाम जारी किया है, उनमें नागरिक शास्त्र में 183 पद, भूगोल 258, समाजशास्त्र 78, अर्थशास्त्र 171, इतिहास 90, हिंदी 410, कृषि 38, शिक्षा शास्त्र 30, शारीरिक शिक्षा 13, वाणिज्य 45 एवं संगीत गायन के 09 पद हैं। कुल 1325 पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के लिए कुल 5170 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

चयन बोर्ड इससे पहले पीजीटी -2021 के अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत समेत 12 विषयों का लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है, जिसका साक्षात्कार पांच अक्तूबर से शुरू है और यह 20 अक्तूबर तक चलेगा। शेष 11 विषयों का इंटरव्यू 21 से 30 अक्तूबर तक होगा। चयन बोर्ड को अब टीजीटी-2021 के  लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करना है। टीजीटी में साक्षात्कार नहीं हैं, ऐसे में लिखित परीक्षा का परिणाम ही अंतिम परिणाम होगा। चयन बोर्ड को टीजीटी-पीजीटी 2021 की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर केपहले पूरी करना है।
विज्ञापन


विषयवार साक्षात्कार की तिथि वेबसाइट पर अपलोड
पीजीटी-2021 के साक्षात्कार की तिथि विषयवार चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इंटरव्यू दो बैच में होगा। पहले बैच के अभ्यर्थियों कारिपोर्टिंग का समय सुबह सात बजे और दूसरे बैच का रिपोर्टिंग समय 12 बजे है। रिपोर्टिंग का अंतिम पहले बैच का सुबह 11 और दूसरे बैच का तीन बजे है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही अभ्यर्थियों को परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

अभ्यर्थी वेबसाइट से अपलोड करें साक्षात्कार पत्र
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र वेबसाइट से अपलोड करना है। इसे डाउललोड करने से पहले अभ्यर्थियों को पोर्टल पर उल्लिखित अभिलेख अपलोड करना होगा। साथ ही संस्था का विकल्प चयन करना है। आवेदन में उल्लिखित अर्हताओं पर अधिमानता अंक प्रदान किए जाएंगे। इससे इतर अभिलेख अपलोड करने पर कोई अधिभारअंक दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें