उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता अंग्रेजी के 29 पदों के लिए साीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार तीन एवं चार जुलाई को आयोजित किया गया था।
प्रवक्ता अंग्रेजी के 29 पदों में से18 पद अनारक्षित, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। आयोग की ओर से श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में स्निग्धा मिश्रा, श्रद्धा सिंह, डॉ. शिल्पी राजपूत, प्रीति राय, अपर्णा सिंह, राधा, रॉकी यादव, लीना गौतम, लक्ष्मी देवी, वंदना कुमारी जायसवाल, रीना मल्होत्रा, रिंकी शर्मा, अनामिका पांडेय, शालिनी तिवारी, प्रीति, दीप्ति चौरसिया, मीनू पाठक, रश्मि पाठक, रजिया सुल्तान, सोनम यादव, वैशाली, पूजा, सुषमा, भावना तेवतिया, सुष्मिता चौरसिया, अंशु रानी, प्रियंका वर्मा, निशा सिंह पटेल एवं चंद्र मोहिनी गौतम को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
योग्य अभ्यर्थी न मिलने से प्रवक्ता सांख्यिकी का पद खाली
योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण प्रवक्ता सांख्यिकी का पद खाली रह गया। राजकीय महाविद्यालयों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर भर्ती के लिए तीन नवंबर 2019 को स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इस एक पद के लिए कोई भी अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हकारी दक्षता अंक भी प्राप्त नहीं कर सका और पद रिक्त रह गया।