फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : सीबीआई आरओ/एआरओ भर्ती 2014 मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराने की कर रही है तैयारी

Sun, 08 Aug 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सीबीआई को मिले हैं गड़बड़ी के सुराग, पहले ही दर्ज हो चुकी है पीई
  • ओएमआर शीट बदलने, टाइप टेस्ट में अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2010 में हुई धांधली के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई अब समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती-2014 के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है। इस परीक्षा में भी सीबीआई को धांधली के सुबूत मिले हैं और सीबीआई की ओर से पीई दर्ज की चुकी है। अब किसी भी दिन मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन


आरओ/एआरओ-2014 की मुख्य परीक्षा 29 एवं 30 अगस्त 2015 को इलाहाबाद एवं लखनऊ में हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए 16 हजार से अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए हिंदी/अंग्रेजी टाइप टेस्ट वर्ष 2016 में 16 से 27 जुलाई के बीच कराया गया था। 28 नवंबर 2016 को परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया, जिसमें 426 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था। इनमें सर्वाधिक 251 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनति हुए थे।

Trending Videos

uppsc - फोटो : अमर उजाला
यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही। पहले आरोप लगे कि परीक्षा में कई अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट बदल दी गई हैं। अभ्यर्थियों से ओ-लेवल सर्टिफिकेट मांगे गए थे। यह आरोप भी लगे कि ओ-लेवल सर्टिफिकेट की जगह दूसरे प्रमाणपत्र स्वीकार किए गए। कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी अभिलेख लगाए और तमाम अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट में अनुचित लाभ पहुंचा गया। आरोप लगाए गए कि टाइप टेस्ट में फेल अभ्यर्थियों का भी चयन किया गया। सीबीआई जांच शुरू हुई तो तमाम अभ्यर्थियों ने सीबीआई के समक्ष अभिलेखीय साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। जांच के दौरान सीबीआई को गड़बड़ी के ठोस सुराग मिले, जिसके बाद सीबीआइ्र ने पीई दर्ज कर ली और अब मुकदमा दर्ज करने जा रही है।
विज्ञापन

uppsc
छुट्टी के दिन भी आयोग में हुई छानबीन
रविवार के साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी सीबीआई की एक टीम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अभिलेखों की छानबीन करती रही। सूत्रों का कहना है कि एपीएस भर्ती से संबंधित कुछ कर्मचारियों को आयोग में बुलाया गया था। सीबीआई ने परीक्षा संबंधित तमाम दस्तावेज और कंप्यूटर में फीड आवश्यक सूचनाएं भी खंगालीं।

सचिवालय जाकर पूछताछ करने की तैयारी
सीबीआई के गोविंदपुर स्थित कार्यालय में एपीएस भर्ती-2010 के चयनित अभ्यर्थियों को बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन इस दौरान कुछ अभ्यर्थी कैंप कार्यालय नहीं आए। सीबीआई ने नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को बुलाया था। एपीएस-2010 के तहत चयनति अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सचिवालय में तैनाती मिल चुकी है। सीबीआई अब सचिवालय जाकर चयनित अभ्यर्थियों से पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें