फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : प्रवक्ता, प्रधानाचार्य के 1261 पदों का विज्ञापन निरस्त, शीघ्र जारी होगा 1370 पदों का नया विज्ञापन

Wed, 08 Sep 2021 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन ने पूर्व में 1261 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा था। आयोग ने वर्ष 2017-18 में इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे थे। बाद में ऑल इंडिया कौंसिल टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) ने नियमावली में संशोधन करने के निर्देश दिए, जिससे पदों की अर्हताएं भी बदल गईं।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमावली में हुए संशोधन के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग (डिप्लोमा सेक्टर), उत्तर प्रदेश के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के 25 प्रकार के 1261 पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन निरस्त कर दिया है। इनमें प्रधानाचार्य के 13 और प्रवक्ता के 1248 पद शामिल हैं। आयोग की ओर से जल्द ही नया विज्ञापन जारी किया जाएगा और पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी अब नए सिरे से आवेदन करने होंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, कर्मशाला अधीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और प्रवक्ता (28 प्रकार) के कुल 1370 पदों से संबंधित पुनरीक्षित अधियाचन आयोग को मिल चुका है। जल्द ही 1370 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

शासन ने पूर्व में 1261 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा था। आयोग ने वर्ष 2017-18 में इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे थे। बाद में ऑल इंडिया कौंसिल टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) ने नियमावली में संशोधन करने के निर्देश दिए, जिससे पदों की अर्हताएं भी बदल गईं। ऐसे में शासन ने आयोग को पुराना विज्ञापन निरस्त करते हुए नया विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं और इसी आधार पर आयोग ने अब नया विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया है। नियमावली में संशोधन के कारण पदों की अर्हताओं में भी बदलाव हुआ है, सो अभ्यर्थियों को अब नए सिरे से आवेदन करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों का निरस्त हुआ विज्ञापन
प्रधानाचार्य के 13 पद, प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के 261 पद, विद्युत अभियंत्रण के 230, सिविल अभियंत्रण के 133, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण के 120, केमिकल अभियंत्रण के 39, कंप्यूटर के 132, पेंट टेक्नोलॉजी के 11, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के 33, टेक्सटाइल डिजाइन के पांच, टेक्सटाइल (डिजाइनिंग प्रिंटिंग) के पांच, कारपेट टेक्नोलॉजी के 19, लेदर टेक्नोलॉजी के पांच, प्लास्टिक मोल्ड टेक्लोनॉजी के दो, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रीयल कंट्रोल विशिष्ट) का एक, डेरी इंजीनियरिंग के छह, आर्किटेक्चर के तीन, ऑटो अभियंत्रण के तीन, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के छह, फार्मेसी के 20, गणित के 53, भौतिकी के 53, रसायन के 53 और प्रवक्ता अंग्रेजी के 53 पद। 

ओवरएज अभ्यर्थियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
जिन अभ्यर्थियेां ने पूर्व में विज्ञापन के तहत आवेदन किए थे और तीन साल तक परीक्षा के इंतजार में ओवरएज हो गए, वे नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आयोग की ओर से नया विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

‘एआईसीटीई की ओर से नियमावली में संशोधन किए जाने के कारण अर्हता भी बदली हैं। शासन के निर्देश पर पुराना विज्ञापन निरस्त किया गया है। नया विज्ञापन एक सप्ताह में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों से नए सिरे से आवेदन करने होंगे।-’ जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें