prayagraj news : नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : prayagraj
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को अदालत से झटका लगा है। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने नंदी पर दर्ज बैंक मैनेजर को धमकाने का केस वापस करने से इनकार करते हुए वाद वापसी की अर्जी खारिज कर दी है। स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई की।
शासन के निर्देश पर अभियोजन पक्ष ने छह दिसंबर 2018 को वाद वापसी की अर्जी न्यायालय में प्रस्तुत की थी। कोर्ट ने कहा कि पीड़ित पक्षकार एक प्राइवेट व्यक्ति है। आरोप पत्र में लगाए गए आरोप में सात वर्ष की सजा है। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत वाद वापसी प्रार्थना पत्र निरस्त किए जाने योग्य है। अदालत ने मामले में आरोप तय करने के लिए 21 सितंबर को नंदी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा है।