फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : कृषि सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए 1393 अभ्यर्थी सफल 

Fri, 01 Oct 2021 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को जारी किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, मुख्य परीक्षा की तिथि 26 नवंबर से है प्रस्तावित, आवेदन व परीक्षा कार्यक्रम की तिथि बाद में होगी घोषित 
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा(प्रारंभिक) परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। 564 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1393 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा की तिथि 26 नवंबर प्रस्तावित है। हालांकि मेंस परीक्षा का कार्यक्रम, आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


यूपीपीएससी की ओर से सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के तहत 564 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 73792 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 38045 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से 1393 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि प्रश्नगत परिणाम से संबंधित प्राप्तांक, श्रेणी वार कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद उपरांत आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

अत: इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा। महिला आरक्षण के संबंध में प्रश्नगत परीक्षा परिणाम यूपी राज्य सरकार द्वारा  उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील में न्यायालय द्वारा पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें