फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन : इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आठ अधिकारियों की पदोन्नति 

Fri, 01 Oct 2021 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रमोशन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आठ अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है।प्रभारी महानिबंधक कृष्ण स्वरुप धर द्विवेदी की अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के दिवाकर गुप्ता को उप  निबंधक के पद से संयुक्त  निबंधक के पद पर, राजेश कुमार सिन्हा, मोहम्मद रिजवान (लखनऊ), ममता द्विवेदी को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर  पदोन्नति प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


अन्य अधिसूचना के अनुसार निजी सचिव सेवा संवर्ग के विजय कृष्ण जायसवाल को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, अभिषेक रंजन श्रीवास्तव को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के शत्रुहन त्रिपाठी को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, सुनील कुमार कनौजिया को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों  को बधाई देते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भण्डारी, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और प्रभारी  महानिबंधक कृष्ण स्वरुप धर द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें