आयोग के पोर्टल पर भी उपलब्ध है परिणाम
हिंदी विषय के अभ्यर्थियों को सबसे पहले इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया। आयोग ने आठ दिनों में हिंदी विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा करते हुए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आयोग के पोर्टल और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के दौरान वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के 21 दिनों के भीतर यानी 7 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराना है। अगर इस दौरान अभ्यर्थी अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनका चयन स्वत: है निरस्त हो जाएगा