फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : गलत प्रवेश पत्र जारी होने पर हड़कंप, पुरुष अभ्यर्थियों को बना दिया महिला, रातोंरात सुधारी गलती

Sun, 07 Nov 2021 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दूसरी चरण की परीक्षा के गलत प्रवेश पत्र जारी कर दिए। बड़ी संख्या में पुरुषों के प्रवेश पत्र पर ‘फीमेल’ शब्द अंकित कर दिया गया। हंगामा हुआ तो आयोग ने रातोंरात गलती सुधारते हुए संशोधित प्रवेश पत्र जारी किए। अभ्यर्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किया है।

विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। पहले चरण के तहत 30 अक्तूबर को 16 विषयों की लिखित परीक्षा हो चुकी है। दूसरे चरण के तहत 13 नवंबर को 18 विषयों की लिखित परीक्षा होनी है, जिसके लिए कुल 32880 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने शनिवार को जब आयोग के पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए तो उन्हें तगड़ा झटका लगा। बड़ी संख्या में पुरुष अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर ‘महिला अभ्यर्थी’ दर्ज था। 

अभ्यर्थियों ने आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराई तो आयोग ने एजेंसी से इसकी जांच कराई। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी का कहना है कि शनिवार को ट्रायल हो रहा था, आधिकारिक रूप से रविवार को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। ट्रायल के दौरान ही अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए। प्रवेश पत्र संशोधित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अगर कोई समस्या है तो वे हेल्पलाइन नंबर ‘9289144891’ और ईमेल आईडी ‘uphesc50@gmail.com’ पर 10 नवंबर तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में इन विषयों की परीक्षा
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दूसरे चरण के तहत 13 नवंबर को पहली पाली में हिंदी, संगीत सितार, भूमि संरक्षण, भूगर्भ विज्ञान, पादप रोग, एशियन कल्चर, अनुवांशिक एवं पादप प्रजनन तथा कीट विज्ञान की परीक्षा होगी, जिसके लिए 15749 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, दूसरी पाली में मनोविज्ञान, इतिहास, प्राणिविज्ञान, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, सैन्य विज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत गायन, उद्यानिकी एवं कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा के लिए 17131 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें