हाईस्कूल के रिजल्ट में सर्वधिक 95.58 फीसदी रिजल्ट के साथ गौतमबुद्धनगर प्रदेश के 75 जिलों में अव्वल रहा। वहीं, 79.76 फीसदी रिजल्ट के साथ झांसी सबसे फिसड्डी रहा। हाईस्कूल के जिलावार परिणाम में इटावा को दूसरा (93.71) फीसदी, अमेठी को तीसरा (93.51 फीसदी), शामली को चौथा (93.41) और गाजियाबाद को पांचवां (93.05 फीसदी) स्थान मिला।
प्रयागराज प्रदेश के 75 जिलों में 23वां स्थान ही प्राप्त कर सका। वहीं, प्रयागराज मंडल की बात करें तो हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में प्रतापगढ़ (89.14 फीसदी रिजल्ट) को 30वां, फतेहपुर (86.5 फीसदी) को 52वां एवं कौशाम्बी (86.37 फीसदी) को 55वां और इंटर में कौशाम्बी (88.04 फीसदी) को 25वां, प्रतापगढ़ (82.14 फीसदी) को 64वां एवं फतेहपुर (79.31 फीसदी) को 69वां स्थान मिला।