फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ पर बवाल : प्रयागराज जंक्शन, छिवकी आने वाली 33 ट्रेनें रहीं निरस्त, रविवार को भी रहेगी दिक्कत

Sat, 18 Jun 2022 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अग्निपथ योजना को लेकर देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में प्रदर्शन ज्यादा तेज है। इस वजह से रेलवे द्वारा बिहार केे तमाम शहरों से चलने वाली एवं पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से उत्तर भारत की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें निरस्त कर दी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चक्रमण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना का विरोध तेज होने से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। बिहार में प्रदर्शन के चलते प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी से गुजरने वाली 33 ट्रेनें शनिवार को निरस्त कर दी गईं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच बिहार में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए तमाम यात्रियों ने खुद ही अपने टिकट निरस्त करवा दिए। बताया जा रहा है कि रविवार को भी जंक्शन और छिवकी आने वाली तकरीबन चार दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन



अग्निपथ योजना को लेकर देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में प्रदर्शन ज्यादा तेज है। इस वजह से रेलवे द्वारा बिहार केे तमाम शहरों से चलने वाली एवं पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से उत्तर भारत की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें निरस्त कर दी। रेलवे द्वारा जो ट्रेनें निरस्त की र्गईं उसमें से 33 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन और छिवकी भी आती हैं। शनिवार को प्रमुख रूप से निरस्त रहने वाली ट्रेनों में 11034 दरभंगा-पुणे, 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक, 12141/12142 लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र, 12150 दानापुर-पुणे, 12235 मधुपुर-आनंद विहार, 12295 संघ मित्रा एक्सप्रेस, 12312 कालका-हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक, 12505 कामाख्या-आनंद विहार एनई एक्सप्रेस, 12554 नई दिल्ली-सहरसा, 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 12578 मैसूर-दरभंगा, 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, 12802 नई दिल्ली-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस,13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें जंक्शन/छिवकी नहीं आईं।

आज भी निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें 
शनिवार को भी रेलवे द्वारा उत्तर मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरने वाली 65 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इसमें से तकरीबन चार दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी के रास्ते होता है। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उसमें से 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक, 12149/12150 दानापुर-पुणे, 12274 दिल्ली-हावड़ा दुरंतो, 12295 बंगलुरू-दानापुर, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 12309/12310 पटना राजधानी एक्सप्रेस, 12394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, 12561 स्वतंत्रता सेनानी, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दो दिन में जंक्शन में ही तकरीबन 2100 टिकट रद्द
ट्रेनों को निरस्त किए जाने की वजह से यात्रियों को भी मजबूरी में अपने टिकट निरस्त करवाने पड़ रहे हैं। सिर्फ प्रयागराज जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर की ही बात करें तो शुक्रवार एवं शनिवार को यहां कुल 641 टिकट यात्रियों ने निरस्त करवाएं। इस दौरान रेलवे द्वारा पांच लाख रुपये से ज्यादा का रिफंड यात्रियों को दिया गया। शहर के छिवकी, नैनी, रामबाग, प्रयाग से भी तकरीबन 500 टिकट निरस्त हुए। जबकि एक हजार के आसपास ई टिकट निरस्त होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।  


प्रयागराज जंक्शन पहुंचे नैनी के राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनका पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की वजह से मजबूरी में उन्हें अपना टिकट निरस्त करवाना पड़ा। इसी तरह अल्लापुर के प्रवीण कुशवाहा ने तीन माह पूर्व पुणे के लिए दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में अपना टिकट करवा रखा था, लेकिन शनिवार को ट्रेन निरस्त होने की वजह से वह भी अपना रिफंड लेने के लिए जंक्शन पहुंचे। प्रवीण ने बताया कि अब वह फ्लाइट से पुणे जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें