फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा का परिणाम यूपी बोर्ड ने किया घोषित, दसवीं में 90.75, बारहवीं में 77.76 फीसदी रिजल्ट

Tue, 16 Nov 2021 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UP Board Exam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा में 90.75 फीसदी और इंटर की परीक्षा में 77.76 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन



यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा में कुल 37952 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 36809 संस्थागत और 1143 व्यक्तिगत हैं। परीक्षा में 33042 संस्थागत एवं 834 व्यक्तिगत परीक्षार्थी (कुल 33876) परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 30744 परीक्षार्थी (30107 संस्थागत एवं 637 व्यक्तिगत) उत्तीर्ण घोषित किए गए।


संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.11 फीसदी और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.37 फीसदी रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.59 फीसदी और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.90 फीसदी रहा। ऐसे में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के मुकाबले 3.31 फीसदी अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में कुल 41381 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 37612 संस्थागत और 3769 व्यक्तिगत हैं। परीक्षा में 31804 संस्थागत एवं 2779 व्यक्तिगत परीक्षार्थी (कुल 34583) परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 26893 परीक्षार्थी (24814 संस्थागत एवं 2079 व्यक्तिगत) उत्तीर्ण घोषित किए गए।


संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.02 फीसदी और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.81 फीसदी रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.85 फीसदी और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.62 फीसदी रहा। इस तरह बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के मुकाबले 8.77 फीसदी अधिक रहा।


2022 की परीक्षा में शामिल होंगे फेल छात्र
अंक सुधार की परीक्षा में फेल हुए छात्र वर्ष 2022 की होने यूपी बोर्ड की परीक्षा में नि:शुल्क शामिल हो सकेंगे। बोर्ड सचिव के अनुसार जो छात्र अंक सुधार की परीक्षा में सफल हो चुके हैं, उन्हें वर्ष 2022 की परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें