अमर उजाला से बातचीत में अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वह आईआईटी करना चाहते हैं। इसके लिए वह अभी से मेहनत कर रहे हैं। वह रोजाना सात से आठ घंटे की पढाई करते हैं। चार भाई बहनों में दूसरे स्थान के अनिरुद्ध नैनी के दूरवाणी नगर में अपनी बुआ की बेटी रश्मि पत्नी रेंद्र यादव के यहां कई साल से रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने वाले अनिरुद्ध सिंह नैनी के श्रीमती डी सिंह सरस्वती सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। हरदोई जिले के मूल निवासी अनिरुद्ध सिंह के पिता बृजमोहन सिंह का निधन पिछले माह मार्च में हो गया था। बेटे की उपलब्धि पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। रिजल्ट का पता चलने पर पूरा परिवार झूम उठा।
विज्ञापन