प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम पाली में बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेट का पेपर होना था। प्रश्नपत्र में त्रुठि होने के कारण परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसकी परीक्षा अब पुन: कराई जाएगी। जिसके लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय की बीकॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए अब दोबारा परीक्षा कराई जाएगी, जिसकी नई तिथि बाद में जारी की जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम पाली में बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेट का पेपर होना था। प्रश्नपत्र में त्रुठि होने के कारण परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसकी परीक्षा अब पुन: कराई जाएगी। जिसके लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय कि सत्र 2023 24 की बीकॉम छठवें सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा शनिवार को निरस्त कर दी गई। पेपर त्रुटिपूर्ण होने के कारण यह परीक्षा निरस्त की गई है। शनिवार को सुबह की पाली में बीकॉम छठवें सेमेस्टर के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के पेपर की परीक्षा थी। पेपर में कुछ त्रुटियां थीं।
इसी वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा। सेंटरों में पहुंचे परीक्षार्थियों को बताया गया की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में 3070 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। राज्य विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने बताया की परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।