फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : प्रत्याशी घोषित होने के बाद सिराथू पहुंच रहे हैं डिप्टी सीएम केशव

Fri, 21 Jan 2022 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया जा रहा है डिप्टी सीएम शनिवार सुबह 10:00 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से सिराथू पहुंचेंगे। इस दौरान कड़ा इलाके में स्थित शीतला माता मंदिर में वह पूजन अर्चन करेंगे और उसके बाद अपने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगे करेंगे। सिराथू में उनका कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
prayagraj : केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वह शनिवार 22 जनवरी को अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंच रहे हैं। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनका यह पहला सिराथू का दौरा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है डिप्टी सीएम शनिवार सुबह 10:00 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से सिराथू पहुंचेंगे। इस दौरान कड़ा इलाके में स्थित शीतला माता मंदिर में वह पूजन अर्चन करेंगे और उसके बाद अपने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगे करेंगे। सिराथू में उनका कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद का कार्यक्रम है।

इस दौरान वह ग्राम प्रधानों से भी मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा है कि वह शाम को ही वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सिराथू विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा नेता अरुण अग्रवाल ने डिप्टी सीएम के सिराथू आगमन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक डिप्टी सीएम शनिवार 22 जनवरी को सिराथू पहुंच रहे हैं। बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वर्ष 2012 में भी सिराथू से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने तब सपा की लहर होने के बावजूद इस सीट पर कमल खिलाने का काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें