फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए संक्रमित, छह हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 34, कोई मौत नहीं 

Wed, 11 Aug 2021 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मेडिकल कॉलेज केंद्र पर एक घंटे बाधित रहा टीकाकरण 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना जांच का आंकड़ा दो दिन से सात हजार से अधिक है पर संक्रमितों की संख्या लगातार गिरते क्रम में बनी रही। मंगलवार को 7090 लोगों की कोरोना जांच की गई। दो नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। छह लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। जिले में अब कुल 34 एक्टिव केस हैं। राहत रही कि कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। 

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक मंगलवार को जिन दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें एक करछना तो दूसरे नई बस्ती कीडगंज के रहने वाले हैं। उनके यात्रा इतिहास और संक्रमण प्रसार के बारे में बुधवार को जांच करने आरआरटी टीमें जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 34 एक्टिव मरीज हैं। स्वस्थ होने वाले सभी छह लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। 

कैंसर पीड़ित हुआ कोरोना संक्रमित, एसआरएन के कोरोना वार्ड में भर्ती 

एसआरएन के कोरोना वार्ड में एक नया संक्रमित भर्ती किया गया है। कैंसर पीड़ित मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद कमला नेहरू अस्पताल से रेफर किया गया था। सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक संक्रमित को गहन चिकित्सा कक्ष  में रखा गया है। अस्पताल के कोरोना वार्ड में सिर्फ एक संक्रमित भर्ती है।

मेडिकल कॉलेज केंद्र पर एक घंटे बाधित रहा टीकाकरण 

प्रयागराज। बारिश और बिजली कटौती के कारण मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के कार्य में बाधा पड़ी। एमएलएन मेडिकल कॉलेज केंद्र पर लगभग 11 बिजली गुल हो जाने के कारण वैक्सीन लगाने का काम घंटे भर ठप रहा। इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर अंधेरे और गर्मी के कारण वैक्सीनेशन नहीं किया  जा सका। वहीं जिले के 44 केंद्रों पर 12514 लोगों का टीकाकरण किया गया। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक मंगलवार को 8914 लोगों ने वैक्सीन की पहली तथा 3240 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि बुधवार को 44 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज केंद्र के नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह ने बताया कि महिला स्पेशल के पिंक बूथ पर 101 तथा विदेश यात्रा की तैयारी कर चुके 56 लोगों समेत 1071 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें