फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अशोक भूषण के घर बमबाजी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपियों का कहना है कि जस्टिस अशोक भूषण के घर बम उन्होंने नहीं फेंका था। उनके निशाने पर जस्टिस के घर के बगल चाय की दुकान थी। चायवाले से उन लोगों का मुकदमा चल रहा है। इस मामले में दबाव बनाने और मुकदमा वापस लेने के लिए बमबाजी की गई थी।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस अशोक भूषण के हाशिमपुर रोड स्थित पैतृक घर बमबाजी के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। काफी समय से इनकी खोजबीन की जा रही। अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अशोक भूषण के पैतृक निवास पर 23 अगस्त को अज्ञात बदमाशों ने बम फेंक दिया था।
विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। रिटायर्ड जज के मकान पर बम फेंकने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

आरोपियों का कहना है कि जस्टिस अशोक भूषण के घर बम उन्होंने नहीं फेंका था। उनके निशाने पर जस्टिस के घर के बगल चाय की दुकान थी। चायवाले से उन लोगों का मुकदमा चल रहा है। इस मामले में दबाव बनाने और मुकदमा वापस लेने के लिए बमबाजी की गई थी। हालांकि पुलिस आरोपियों के बयान से सहमत नहीं है। जस्टिस के घर बमबाजी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया। रविवार को पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार और वंश के रूप में की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें