झूंसी के देवनगर में अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। रिटायर्ड अधिकारी के घर से चोरों ने नकदी और जेवर समेत नलों में लगी महंगी टोटियां खोल ले गए। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
झूंसी में रिटायर्ड अफसर के घर लाखों की चोरी हो गई है। नकदी और जेवर के साथ चोर नलों में लगी महंगी टोटियां भी खोल ले गए हैं। घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिवार में खलबली मच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन
झूंसी थाना क्षेत्र के देवनगर कॉलोनी में मत्स्य विभाग के रिटायर्ड अफसर अखिल चंद्र विश्वास के चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उनके छोटे बेटे अभिषेक विश्वास 24 दिसंबर को मकान में ताला बंद कर मध्य प्रदेश के सतना गए हुए थे। इसी दौरान शातिर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण पार कर दिया।
घटना की जानकारी शनिवार की शाम को घर लौटने पर हुई तो परिजन सन्न रह गए। शातिर चोरों ने जगुआर की लगी तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा टोटियां भी चोरी कर लीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और तफ्तीश की। फिलहाल अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।