रैप और डांस के नामी कलाकारों ने सेवा समिति प्रांगण में आयोजित म्युजिक नाइट में युवाओं का जमकर मनोरंजन किया। डीजे जोयू, मीटोराइड, कोमल, विकेड सनी, श्वेता, पोएट शाफ, केशव और कौस्तुभ के प्रदर्शन को काफी सराहा गया।
मेगा वाइब फेस्ट में रैपर्स की धुन पर युवक और युवतियां खूब थिरके। सेलिब्रिटी श्वेता महारा के डांस ने सर्द शाम में जोश भर कर पारा बढ़ा दिया। 100 मिलियन म्यूजिक की ओर से शनिवार को सेवा समिति रामबाग के परिसर में मेगावाइब फेस्ट का आयोजन किया गया। इस विशाल म्यूजिकल इवेंट में प्रयागराज के रैपर्स वलेरियो, शातिर, ओसामा, कोहिनूर आदि ने भी अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
रैप और डांस की विधा में देश भर में नाम कमा चुके कलाकार जैसे- डी जे जोयू, मीटोराइड, कोमल, विकेड सनी, श्वेता, पोएट शाफ, केशव और कास्तुब के प्रदर्शन पर युवक युवतियों ने खूब सीटियां बजाईं। इवेंट के मुख्य आकर्षण रहे इन कलाकारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग इनके रैप पर झूमते रहे। इवेंट के आयोजक डॉ. अल्ताफ अहमद और रिचर्ड डेनियल ने बताया कि इवेंट में शामिल होने के लिए 499 रुपये का टिकट रखा गया था। इवेंट में लगभग 500 लोग ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रांगण में खाने पीने की दुकाने भी लगाई गई थीं।