मिर्च के भी दाम बढ़े
मौसम की मार मिर्च के दाम पर भी पड़ी है। होली के पहले प्रयागराज की सब्जी मंडियों में मिर्च की कीमत 20 से 30 रुपये किलो थी, जो अब 80 से 100 रुपये किलो हो गई है। माह भर में ही मिर्च के दाम बढ़ने की वजह से तमाम सब्जियों के साथ फ्री में दी जाने वाली मिर्च भी अब सब्जी विक्रेता ग्राहकों को नहीं दे रहे हैं। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि इस बार मौसम की मार और मालभाड़ा बढ़ने की वजह से नींबू और हरी मिर्च के दाम बढ़े, लेकिन अब इन दोनों की कीमत थोक मंडी में शुक्रवार को घटी है।
भुसावल के नींबू की ज्यादा डिमांड
प्रयागराज में नींबू मुख्य रूप से भुसावल महाराष्ट्र, आंध प्रदेश और गुजरात से आता है। इन तीनों ही राज्यों में खराब मौसम की वजह से नींबू के फूल झड़ गए। भुसावली नींबू की साइज बड़ी होने से उसकी डिमांड ज्यादा रहती है। उसमें रस भी ठीक ठाक रहता है, जबकि आंध्र, तेलंगाना के नींबू हरे होते हैं। साइज छोटी होनी की वजह से उसमें रस थोड़ा कम रहता है।