फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सपा के ध्वज से उकेरी जाएगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आकृति, ड्रोन से ली जाएगी तस्वीर, तैयारी में ज

Sun, 30 Jun 2024 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए परेड मैदान में कई दिनों से कार्य चल रहा है। एक जुलाई को यह वृहद और अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर विशाल केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
परेड मैदान में सपा प्रमुख का जन्मदिन मनाने के लिए लगाए गए सपा के झंडे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा लोहिया वाहिनी की तरफ एक अनोखा आयोजन किया गया है। सपा के हजारों ध्वज के माध्यम से सपा मुखिया अखिलेश यादव की आकृति बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा के हजारों ध्वज से अखिलेश यादव की आकृति उकेरी जाएगी। यह आकृति ड्रोन के माध्यम से ही देखी जाएगी।

विज्ञापन


लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए परेड मैदान में कई दिनों से कार्य चल रहा है। एक जुलाई को यह वृहद और अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर विशाल केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसमें जिले भर के सपा के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सपा से से जुड़े इलाहाबाद विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र सपा के झंडे से अखिलेश यादव की आकृति बनाने की तैयारी में दिन रात जुटे हुए हैं। यह कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब तक 1500 से अधिक झंडों का प्रयोग किया जा चुका है और इतने ही झंडे अभी और प्रयोग किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें