फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid : प्रयागराज में एनआईए ने मारा छापा, ग्राम प्रधान से आठ घंटे तक पूछताछ

Sun, 30 Jun 2024 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी सुधीर कुमार त्रिपाठी उर्फ विराट वर्तमान समय में ग्राम प्रधान हैं।रविवार को उनसे एनआईए की टीम ने तकरीबन आठ घंटे तक पूछताछ की। टीम भोर में लालापुर पहुंची। इसके बाद प्रधान को थाने पर बुलाकर उनसे गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम ने रविवार को लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के ग्राम प्रधान से कई घंटे तक पूछताछ की। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी सुधीर कुमार त्रिपाठी उर्फ विराट वर्तमान समय में ग्राम प्रधान हैं।रविवार को उनसे एनआईए की टीम ने तकरीबन आठ घंटे तक पूछताछ की। टीम भोर में लालापुर पहुंची। इसके बाद प्रधान को थाने पर बुलाकर उनसे गहन पूछताछ की। पूछताछ किस मामले में हुई है इस संबंध में पुलिस अधिकारी कोई जानकारी होने की बात से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें