फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : जवान बेटे और बेटी की मौत से दुखी महिला ने भी जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 22 Sep 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चंद्रसेन गांव निवासी अशोक कुमार किसानी करते हैं। शनिवार की शाम उनकी (45) वर्षीय पत्नी सरला देबी ने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले छोटी बेटी अंजली ने फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया था।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट कोतवाली के चंद्रसेन गांव में जवान बेटा और बेटी की मौत से परेशान चल रही महिला शनिवार शाम घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर जब इसका पता पति को तो उसने आनन फानन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गमजदा परिजनो ने पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


चंद्रसेन गांव निवासी अशोक कुमार किसानी करते हैं। शनिवार की शाम उनकी (45) वर्षीय पत्नी सरला देबी ने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले छोटी बेटी अंजली ने फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया था। माता पिता बेटी की मौत से उभर भी नहीं पाए थे कि फरवरी 2024 में (18) वर्षीय इकलौते बेटे अभिषेक ने भी फंदे से झूलकर जान दे दी। जवान बेटा और बेटी की मौत से माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। 

इसके बाद से ही मां मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। हालांकि उसकी एक बड़ी बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। लेकिन जवान बेटे की मौत के बाद से वह अंदर ही अंदर टूट चुकी थी। परिवारीजनो के मुताबिक वह काफी परेशान रहती थी। पत्नी की मौत के बाद पति अशोक कुमार घर में अकेले हो गए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। वह अपने इकलौते जवान बेटे की मौत से परेशान रहती थी। परिजन इसी के चलते कदम उठाने का अंदेशा जता रहे है। किसी आरोप नहीं लगाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें