Prayagraj News : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : अमर उजाला।
कश्मीर समेत ऐसे अन्य राज्य जहां हिंदुओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, वहां अल्पसंख्यकों को साथ लेकर सकारात्मक वातावरण बनाने की ठोस नीति बनाने पर सहमति बनी। चर्चा यह भी रही कि कश्मीर में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग अंतराल पर प्रवास के लिए भी जा सकते हैं। प्रयागराज में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद संघ की ओर से इस दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे।