Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबले।
- फोटो : अमर उजाला।
फिलहाल इन आंकड़ों के हिसाब से देश में संघ की 65 हजार शाखाएं संचालित हैं। अब मार्च 2024 तक यानी कि18 माह के समय संघ 35 हजार नए स्थानों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। बैठक में मौजूद क्षेत्र प्रचारकों, प्रांत प्रचारकों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी शाखा विस्तार का लक्ष्य प्राप्त करने की हामी भरी। इस दौरान 377 स्वयंसेवकों ने मार्च 2023 में होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में अधिकतम लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प भी लिया।
Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की दृष्टि से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा सामाजिक समरसता, समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। 19 अक्तूबर तक चलने वाली बैठक में पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, मातृभाषा में किए जाने वाले कार्यों पर भी विचार विमर्श जारी है। बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत के विजयदशमी के उद्बोधन में आए विषयों जैसे महिला सहभाग, जनसंख्या असंतुलन, पर्यावरण आदि विषयों पर भी चर्चा होनी है।
Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
साप्ताहिक मिलन और संघ मंडली पर भी चर्चा
कार्यकारी मंडल की बैठक में साप्ताहिक मिलन और संघ मंडली के विस्तार पर चर्चा हुई। बताया गया कि मार्च 21 में 18,553 साप्ताहिक मिलन थे जो मार्च 22 तक बढ़कर 20681 हो गए हैं। इसी तरह संघ मंडल की संख्या भी 7655 से बढ़कर 7923 हो गई है।