फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

railway passenger : प्रयागराज से बिहार की डगर मुश्किल, तीन दर्जन ट्रेनें फिर निरस्त

Sun, 19 Jun 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को क्षति पहुंचाने से प्रभावित हुआ रेल परिचालन बीते तीन दिन से अस्त व्यस्त है।  ट्रेनों के 12 से 14 घंटों तक देरी की वजह से रेलवे लगातार उन्हें निरस्त कर रहा है।
विज्ञापन
train - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना को लेकर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी गड़बड़ाया रहा। बिहार  के रास्ते इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही अब तक सामान्य नहीं हो सकी है। रविवार को प्रयागराज से हावड़ा एवं पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। निरस्त होने वाली ट्रेनों में प्रमुख रूप से नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

विज्ञापन



सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को क्षति पहुंचाने से प्रभावित हुआ रेल परिचालन बीते तीन दिन से अस्त व्यस्त है।  ट्रेनों के 12 से 14 घंटों तक देरी की वजह से रेलवे लगातार उन्हें निरस्त कर रहा है। रविवार को भी दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। हालांकि सोमवार से कुछ ट्रेनों के पटरी पर आने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंगलवार तक रेल संचालन सामान्य हो जाएगा।


इस बीच रविवार का जंक्शन पहुंचे महेवा के महेंद्र तिवारी ने बताया कि उनका सीमांचल में रिजर्वेशन था, लेकिन स्टेशन आने पर मालूम पड़ा कि ट्रेन निरस्त है। इसलिए वह अब किसी दूसरी ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इसी तरह नवाबगंज से आई शशिकला ने कहा कि उन्हें एनई एक्सप्रेस से अलीगढ़ जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की वजह से वह अब संगम एक्सप्रेस से रवाना होंगी। जंक्शन पर इस बीच कई अन्य ट्रेेनें विलंब से भी पहुंची। फिलहाल रविवार के मुकाबले सोमवार को भी तकरीबन दर्जन भर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे अफसरों को उम्मीद है कि मंगलवार तक सभी ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें